स्टंप माइक पर 'वह फिक्सर कैसे कह सकते हैं' कहते हुए सुने गए श्रीसंत, वीडियो हुआ वायरल
लेजेंड्स लीग क्रिकेट के मैच में इंडिया कैपिटल्स के कप्तान गौतम गंभीर और गुजरात जायंट्स के पेसर एस. श्रीसंत के बीच बहस के दौरान श्रीसंत स्टंप माइक पर 'वह फिक्सर कैसे कह सकते हैं?' कहते हुए सुने गए। इसका एक वीडियो वायरल हो गया है। मैच के बाद श्रीसंत ने कहा कि गंभीर ने उन्हें गालियां दी थीं।