स्टंप्स के सामने टायर रखकर विकेटकीपिंग का अभ्यास करते केएल राहुल की तस्वीरें हुईं वायरल

वनडे विश्व कप-2023 से पहले भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ केएल राहुल के ट्रेनिंग सेशन की तस्वीरें वायरल हुई हैं जिनमें वह स्टंप्स के आगे टायर रखकर विकेटकीपिंग का अभ्यास करते दिख रहे हैं। दरअसल, विश्व कप के लिए भारतीय टीम में राहुल और इशान किशन को बतौर विकेटकीपर चुना गया है लेकिन पिछले कुछ मैचों में राहुल फर्स्ट चॉइस विकेटकीपर रहे हैं।

Load More