स्टार कहलाना बोझ जैसा लगता है, मैं ऐक्टर कहलाने में खुश हूं: ऋतिक रोशन
अभिनेता ऋतिक रोशन ने एक इंटरव्यू में कहा है कि उन्हें स्टार कहलाना बोझ जैसा लगता है। उन्होंने कहा, "स्टार होना ज़िम्मेदारी है। मैं इसके लिए आभारी हूं, शुक्रगुज़ार हूं। यह एक गिफ्ट है लेकिन मेरे लिए बोझ जैसा है।" ऋतिक ने आगे कहा, "जब मुझे कोई ऐक्टर या अच्छा ऐक्टर कहता है तो खुशी होती है, संतुष्टि मिलती है।"