स्टार किड होने पर चुनौतियां आती हैं लेकिन चीज़ें आसान भी होती हैं: परेश रावल के बेटे आदित्य
ऐक्टर परेश रावल के बेटे व ऐक्टर आदित्य रावल ने 'हिन्दुस्तान टाइम्स' से स्टार किड होने पर कहा है, "चुनौतियां आती हैं लेकिन (चीज़ें) आसान भी होती हैं क्योंकि आपको अवसर मिलते हैं।" उन्होंने कहा, "मैं उनका (परेश) बेटा हूं इसलिए जिनके साथ काम करना चाहता हूं उनसे मिल सकता हूं। यह मौका काफी लोगों को नहीं मिलता है।"