स्टार खिलाड़ी होने का उन पर दबाव था: मैक्सवेल के आईपीएल से अनिश्चितकालीन ब्रेक पर पॉन्टिंग
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पॉन्टिंग ने आरसीबी के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के आईपीएल से अनिश्चितकाल के लिए ब्रेक लेने पर कहा है कि उन पर स्टार खिलाड़ी होने का दबाव था। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य सर्वोपरि है। गौरतलब है, मैक्सवेल ने सोमवार को ब्रेक लेने के पीछे अपनी शारीरिक व मानसिक सेहत का हवाला दिया।