स्टार स्पोर्ट्स से रिकॉर्ड नहीं करने को कहा था, मेरी प्राइवेसी का उल्लंघन किया गया: रोहित
एमआई के बल्लेबाज़ रोहित शर्मा ने धवल कुलकर्णी और अन्य खिलाड़ियों से बातचीत को प्रसारित करने के लिए स्टार स्पोर्ट्स की आलोचना की है। उन्होंने कहा, "स्टार स्पोर्ट्स से रिकॉर्ड नहीं करने को कहा था...इसके बावजूद इसे ऑन एयर चलाया गया जो प्राइवेसी का उल्लंघन है। ये लोग एक दिन फैन्स, क्रिकेटर और क्रिकेट के बीच का विश्वास तोड़ देंगे।"