स्टारबक्स ने रूस में कारोबार बंद करने का किया एलान, कर्मचारियों को मिलेगा 6 महीने का वेतन
कॉफीहाउस कंपनी स्टारबक्स ने सोमवार को लगभग 15-वर्षों के बाद रूसी बाज़ार से बाहर निकलने का एलान किया। इससे पहले कंपनी ने रूस में 130 लाइसेंस प्राप्त स्टोर्स में व्यावसायिक गतिविधियों को निलंबित कर दिया था। बकौल स्टारबक्स, रूस में काम करने वाले 2,000 कर्मचारियों का समर्थन करना जारी रखेंगे जिसमें उन्हें छह महीने का वेतन देना भी शामिल है।