स्टीव वॉ ने शेयर की दक्षिण अफ्रीकी टेस्ट टीम की तस्वीर, पूछा- क्या यह टेस्ट का अंत है?
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव वॉ ने न्यूज़ीलैंड दौरे के लिए दक्षिण अफ्रीकी टेस्ट टीम की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की जिसमें 7 अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं। उन्होंने कहा, "क्या यह टेस्ट क्रिकेट का अंत है? भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट बोर्ड्स के साथ आईसीसी को क्रिकेट के इस प्रारूप को खत्म होने से बचाने के लिए कदम उठाना चाहिए।"