स्टीव स्मिथ ने की आईपीएल 2023 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली 4 टीमों की भविष्यवाणी
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ ने आईपीएल 2023 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली 4 टीमों की भविष्यवाणी की है। उन्होंने इस साल डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस, सनराइज़र्स हैदराबाद, लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के अंतिम 4 में पहुंचने की उम्मीद जताई है। पिछले साल अपने पहले आईपीएल में गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ में पहुंची थीं।