स्टुअर्ट ब्रॉड ने 37 वर्ष की उम्र में क्रिकेट से संन्यास का किया एलान
इंग्लिश पेसर स्टुअर्ट ब्रॉड ने 37 वर्ष की उम्र में शनिवार को क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। ब्रॉड ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी पांचवां ऐशेज़ टेस्ट उनके करियर का आखिरी मैच होगा। गौरतलब है, हाल ही में टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ब्रॉड 600 विकेट लेने वाले दूसरे तेज गेंदबाज़ बने थे।