स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर की आखिरी गेंद पर जड़ा छक्का

इंग्लिश तेज़ गेंदबाज़ स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर की आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा। 37-वर्षीय ब्रॉड ने पांचवें ऐशेज़ टेस्ट में इंग्लैंड की दूसरी पारी में 81वें ओवर के दौरान मिचल स्टार्क की शॉर्ट गेंद पर पुल शॉट जड़कर छक्का लगाया। अगले ओवर में जेम्स ऐंडरसन आउट हो गए और ब्रॉड 8 रन पर नाबाद लौटे।

Load More