स्टूडेंट्स के लिए दुनिया के सबसे अच्छे शहर कौन-कौनसे हैं?
2024 के लिए क्यूएस रैंकिग्स के मुताबिक, लंदन ने स्टूडेंट्स के लिए दुनिया में सबसे फ्रेंडली शहर का खिताब बरकरार रखा है। लंदन के बाद टोक्यो, सिओल, मेलबर्न और म्यूनिख हैं। सूची में मुंबई 118वें स्थान पर है और यह भारत में स्टूडेंट्स के लिए सबसे अच्छा शहर है। दिल्ली 132वें, बेंगलुरु 147वें और चेन्नई 151वें-160वें स्थान (संयुक्त) पर है।