स्टेडियम में इंग्लैंड-अफगानिस्तान मैच देखते नज़र आए विराट कोहली और सुनील नरेन के हमशक्ल
वनडे विश्व कप-2023 में रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम (दिल्ली) में इंग्लैंड-अफगानिस्तान मैच देखने आए विराट कोहली और सुनील नरेन के हमशक्ल की तस्वीर वायरल हो गई है। तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए एक 'X' यूज़र ने लिखा, "विराट भाई नवीन-उल-हक का सपोर्ट कर रहे हैं।" एक अन्य ने मज़ाक में कहा, "वे कोहली और नरेन के पैरोडी अकाउंट हैं।"