'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के पास 15 इलेक्ट्रिक रिक्शा में अज्ञात कारणों से लगी आग

गुजरात के नर्मदा ज़िले में गुरुवार सुबह 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के पास केवड़िया कॉलोनी की पार्किंग में खड़े करीब 15 इलेक्ट्रिक रिक्शा में अज्ञात कारणों से आग लग गई। पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 3 बजे एक ई-रिक्शा में आग लगी जिसके बाद यह अन्य 14 रिक्शा में फैल गई। फॉरेंसिक की टीम मामले की जांच कर रही है।

Load More