स्टॉकर ने चेन्नई में चलती ट्रेन के सामने 20 वर्षीय छात्रा को दिया धक्का; हुई मौत
चेन्नई के सेंट थॉमस माउंट रेलवे स्टेशन पर एक स्टॉकर (पीछा करने वाले) ने चलती ट्रेन के सामने 20-वर्षीय छात्रा को धक्का दे दिया जिससे उसकी मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, घटना को अंजाम देने से पहले उसकी प्लैटफॉर्म पर छात्रा से तीखी बहस हुई थी। फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने दो विशेष टीमें गठित की हैं।