स्टॉयनिस ने जड़ी किसी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ की सबसे तेज़ टी20I फिफ्टी, श्रीलंका को मिली हार

टी20 विश्व कप-2022 के सुपर-12 चरण में ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को श्रीलंका को 7-विकेट हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। 158-रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई ऑल-राउंडर मार्कस स्टॉयनिस ने किसी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ द्वारा सबसे तेज़ टी20I अर्धशतक (17-गेंद) जड़ा। इससे पहले यह रिकॉर्ड संयुक्त रूप से डेविड वॉर्नर और ग्लेन मैक्सवेल (18-गेंद) के नाम था।

Load More