स्टोक्स ने 8 महीनों में अपनी पहली गेंद पर रोहित को किया आउट, मैक्कुलम का रिऐक्शन हुआ वायरल
इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने 8 महीनों में अपनी पहली गेंद पर रोहित शर्मा को क्लीन बोल्ड कर दिया। धर्मशाला टेस्ट में भारत की पारी के 62वें ओवर में स्टोक्स गेंदबाज़ी करने आए थे। इसके बाद इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रेंडन मैक्कुलम को अपना मुंह ढंकते व सिर हिलाते देखा गया और उनकी प्रतिक्रिया का वीडियो वायरल हो गया है।