स्ट्रीट वेंडर्स की आय बढ़ाने के लिए यूपी में 9-11 नवंबर तक होगा दीपावली मेले का आयोजन

उत्तर प्रदेश के स्ट्रीट वेंडर्स एवं स्वयं सहायता समूहों की अतिरिक्त आय बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार सभी 75 ज़िलों में 9 से 11 नवंबर तक तीन दिवसीय दीपावली मेले का आयोजन करेगी। यह मेला पीएम स्वनिधि के तहत लगाया जाएगा। मेले के आयोजन से पहले शहर के मुख्य बाज़ारों और वेंडिंग ज़ोन में माइक से प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

Load More