'स्ट्रेंजर थिंग्स' में विलन 'वेक्ना' बनने के लिए ऐक्टर को लगते थे 7 घंटे, शेयर किया वीडियो
नेटफ्लिक्स सीरीज़ 'स्ट्रेंजर थिंग्स 4' में विलन 'वेक्ना' का किरदार निभाने वाले ऐक्टर जेमी कैंपबेल बावर ने इंस्टाग्राम पर अपने मेकओवर का वीडियो शेयर कर लिखा, "बात नहीं कर सकता...मैं वेक्ना बन रहा हूं।" प्रोस्थेटिक आर्टिस्ट बैरी गोवर ने 'वेक्ना' की तस्वीरें शेयर कर बताया कि बावर को तैयार करने में हर दिन तकरीबन 7 घंटे लगते थे।