स्तनपान करा रही महिला को कॉमेडियन अर्जन ने ऑस्ट्रेलिया में शो से निकलने को कहा, हुई आलोचना
मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया) में अमेरिकी कॉमेडियन अर्ज बार्कर (अर्जन) ने स्तनपान करा रही एक महिला को 20 अप्रैल को शो छोड़कर जाने को कहा जिसके बाद उनकी आलोचना हो रही है। बकौल महिला, उनकी 7-महीने की बेटी शो में 'गड़-गड़' की आवाज़ निकाल रही थी। बार्कर ने कहा, "शो 15 साल+ वालों के लिए था...बच्ची शो में बाधा डाल रही थी।"