स्तब्ध हूं, हमारा रिश्ता मां-बेटे जैसा था: दीपेश भान के निधन पर को-ऐक्ट्रेस सोमा राठौड़
सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' की ऐक्ट्रेस सोमा राठौड़ ने को-ऐक्टर दीपेश भान के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा, "वह बहुत जीवंत और ऊर्जावान थे...हमारे बीच मां-बेटे जैसा रिश्ता था और वह हमेशा मुझे 'अम्मा' कहते थे।" बकौल ऐक्ट्रेस, "दीपेश बेहद दयालु थे...हमेशा दूसरों का भला चाहते थे। मैं सच में हैरान हूं...उनकी उम्र अधिक नहीं थी।"