स्थाई सदस्यता वाले देश नहीं चाहते हैं कि यूएनएससी में जल्द सुधार हो: एस. जयशंकर
भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में स्थाई सदस्यता वाले देश नहीं चाहते हैं कि यूएनएससी में जल्द सुधार किया जाए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा परिषद में लंबित सुधारों को आगे बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों में भारत हमेशा आगे रहा है। जयशंकर ऑस्ट्रिया के दौरे पर हैं।