स्थानीय मुद्रा में व्यापार शुरू करेंगे भारत और यूएई: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अबू धाबी में कहा है कि भारत और यूएई स्थानीय मुद्राओं में व्यापारिक लेनदेन शुरू करने पर सहमत हुए हैं। इसको लेकर आरबीआई और यूएई के सेंट्रल बैंक के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं। इसके अलावा भारत के यूपीआई को यूएई के इंस्टेंट पेमेंट प्लैटफॉर्म से लिंक करने को लेकर भी समझौता हुआ है।