स्थिति गंभीर है लेकिन भारत से इसकी तुलना करना अज्ञानता है: श्रीलंका संकट पर जयशंकर
सरकार ने मंगलवार को श्रीलंका संकट पर एक सर्वदलीय बैठक बुलाई जिसमें विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने उपस्थित सांसदों को स्थिति की जानकारी दी। जयशंकर ने कहा, "वहां ऐसी स्थिति कभी नहीं आई और...भारत इससे चिंतित है। लेकिन (भारत से इसकी) तुलना करना अज्ञानता है।" दरअसल, विपक्ष ने श्रीलंकाई संकट को देखते हुए भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर चिंता जताई थी।