स्निफर डॉग के गर्भवती होने को लेकर बीएसएफ ने दिया कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश
बीएसएफ ने मेघालय में अपने एक स्निफर डॉग के गर्भवती होने और तीन पिल्लों को जन्म देने के बाद कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया है। बीएसएफ ने डिप्टी-कमांडेंट रैंक के अधिकारी को इस पर रिपोर्ट देने को कहा है। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, इन कुत्तों को कभी भी दूसरे कुत्तों के संपर्क में नहीं लाया जाता।