स्पा में चल रहे सेक्स रैकेट का पुणे में हुआ भंडाफोड़, 4 लड़कियां रेस्क्यू की गईं
पुणे (महाराष्ट्र) की पुलिस ने 9 जून को कोरेगांव पार्क स्थित एक स्पा में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया और 6 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने लालच देकर रैकेट में शामिल की गईं 4 लड़कियों को स्पा से रेस्क्यू किया। बकौल पुलिस, 'एक्स्ट्रा सर्विसेस' के नाम पर स्पा कथित तौर पर देह व्यापार कर रहा था।