स्पा में चल रहे सेक्स रैकेट का यूपी में हुआ भंडाफोड़, 5 विदेशी समेत 7 युवतियां हुईं अरेस्ट
आगरा (उत्तर प्रदेश) पुलिस ने एक स्पा में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया और 7 युवतियों (थाईलैंड व म्यांमार की 5 युवतियों समेत) व 8 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। एसीपी अर्चना सिंह ने बताया, "विदेशी युवतियां टूरिस्ट वीज़ा पर आगरा आई थीं…पूछताछ में उन्होंने कबूला कि वे ज़्यादा पैसे कमाने के लिए ऐसा कर रही थीं।"