स्पाइडर मैन की ड्रेस पहने शख्स ने 'हरे रामा हरे कृष्णा' पर न्यूयॉर्क में किया डांस

न्यूयॉर्क (अमेरिका) के टाइम्स स्क्वॉयर में स्पाइडर मैन की ड्रेस पहने एक शख्स ने 'हरे रामा हरे कृष्णा' का जप करते लोगों के साथ डांस किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कुछ रिपोर्ट्स में जप करते लोगों को इस्कॉन से जुड़े श्रद्धालु बताया गया है। वीडियो पर कई यूज़र्स ने कमेंट में 'राधे-राधे, हरे कृष्णा' लिखा।

Load More