स्पाइडर-मैन का रोल पाने के बेहद करीब था, मेकर्स से कहा था- वीएफएक्स के पैसे बचेंगे: टाइगर
अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने कहा है कि उन्होंने हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन' के लिए ऑडिशन दिया था और वह रोल पाने के बेहद करीब थे। उन्होंने कहा, "उन्हें (मेकर्स) कहा था कि...मैं वीएफएक्स पर खर्च होने वाला काफी पैसा बचाऊंगा...क्योंकि मैं वह अधिकतर चीज़ें कर सकता हूं जो स्पाइडर-मैन करता है।" टाइगर ने कहा कि मेकर्स उनसे काफी प्रभावित हुए थे।