स्पाइसजेट की उड़ान में एयरहोस्टेस से बदसलूकी का वीडियो सामने आने के बाद शख्स गिरफ्तार
स्पाइसजेट की दिल्ली-हैदराबाद उड़ान में एयरहोस्टेस से बदसलूकी करने के आरोप में अबसार आलम नामक शख्स को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि एयरलाइन के सुरक्षा अधिकारी की शिकायत के बाद मामले में केस दर्ज किया गया है। घटना का वीडियो सामने आया था जिसमें आरोपी यात्री और एयरहोस्टेस कहासुनी करते दिख रहे हैं।