स्पाइसजेट की जीन्स, कुर्ती वाली यूनिफॉर्म की याद दिला दी: अकासा की यूनिफार्म पर संजीव कपूर
स्पाइसजेट के पूर्व सीओओ संजीव कपूर ने राकेश झुनझुनवाला समर्थित अकासा एयर के क्रू-मेंबर्स की यूनिफॉर्म के जारी किए गए लुक को लेकर कहा है, "स्नीकर्स बहुत पसंद आए!" उन्होंने कहा, "इसने मुझे 2014 में स्पाइसजेट में...लाई गई कैज़ुअल जीन्स व कुर्ती वाली वीकेंड यूनिफॉर्म की...याद दिला दी।" बकौल कपूर, "एलसीसी (लो कॉस्ट कैरियर्स) के लिए...कैज़ुअल रहना अच्छा रहता है।"