स्पाइसजेट की दिल्ली-पुणे फ्लाइट में बम होने की सूचना मिलने के बाद ली जा रही विमान की तलाशी
दिल्ली से पुणे जाने वाली स्पाइसजेट की एक फ्लाइट के टेकऑफ से पहले गुरुवार को पुलिस को इसमें बम होने की सूचना मिली। इसके बाद सीआईएसएफ और पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है और विमान की तलाशी ली जा रही है। पुलिस ने कहा, "अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है...लेकिन एसओपी के अनुसार सिक्योरिटी ड्रिल की जाएगी।"