स्पाइसजेट के प्रमोटर अजय सिंह एयरलाइन में करेंगे ₹500 करोड़ का निवेश
स्पाइसजेट के प्रमोटर अजय सिंह ने एयरलाइन में ₹500 करोड़ का निवेश करने का फैसला किया है। एयरलाइन में चल रहे वित्तीय संकट और कानूनी विवादों के बीच बुधवार को हुई कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक में सिंह द्वारा निवेश की यह पेशकश की गई। स्पाइसजेट ने कहा कि इस निवेश से कंपनी की वित्तीय स्थिति मज़बूत होगी।