स्पाइसजेट के विमान में धुआं उठने के बाद हैदराबाद में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, सामने आई तस्वीर

गोवा से बुधवार कोे उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट के एक विमान के केबिन में धुआं उठने पर हैदराबाद एयरपोर्ट पर उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) घटना की जांच कर रहा है। डीजीसीए के अधिकारी के मुताबिक, सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों को इमरजेंसी एग्ज़िट से निकाला गया है और 1 यात्री को हल्की खरोचें आई हैं।

Load More