स्पाइसजेट के विमान में धुआं भरने पर क्रू ने हमें प्रार्थना करने के लिए कहा था: यात्री
गोवा से हैदराबाद जा रहे स्पाइसजेट के विमान के एक यात्री ने कहा है कि विमान के केबिन में धुआं भरने के बाद क्रू मेंबर्स ने यात्रियों को भगवान से प्रार्थना करने के लिए कहा था। हालांकि, एयरलाइन ने इसे 'निराधार' बताते हुए इस दावे का खंडन किया है। हैदराबाद एयरपोर्ट पर इस विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी।