स्पाइसजेट के संचालन को रोकने की मांग करने वाली याचिका दिल्ली हाईकोर्ट ने की खारिज
दिल्ली हाईकोर्ट ने स्पाइसजेट की फ्लाइट्स में हाल में आईं तकनीकी खराबियों के चलते इसके संचालन को रोकने की मांग वाली याचिका सोमवार को खारिज की। याचिका में कुछ घटनाओं का हवाला देकर कहा गया था कि एयरलाइंस के खराब मैनेजमेंट के कारण यात्रियों की जान जोखिम में पड़ी। बकौल कोर्ट, डीजीसीए एयरलाइंस को कारण बताओ नोटिस भेज चुका है।