स्पाइसजेट के संचालन को रोकने की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर
दिल्ली हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर कर केंद्र को स्पाइसजेट एयरलाइंस के संचालन को रोकने का निर्देश देने की मांग की गई है। याचिका में नागरिक उड्डयन मंत्रालय, डीजीसीए और अन्य से एक विशेष फास्ट ट्रैक आयोग का गठन करने का निर्देश जारी करने की मांग भी की गई है। याचिका पर सोमवार को सुनवाई होगी।