स्पाइसजेट के सिस्टम पर हुई रैनसमवेयर हमले की कोशिश, कुछ उड़ानों के प्रस्थान में हुई देरी
स्पाइसजेट ने बुधवार को ट्वीट किया, "कुछ स्पाइसजेट सिस्टम को कल (मंगलवार) रात को रैनसमवेयर हमले की कोशिश का सामना करना पड़ा...जिसने आज (बुधवार) सुबह की उड़ानों के प्रस्थान को प्रभावित और धीमा कर दिया।" बकौल स्पाइसजेट, "हमारी आईटी टीम ने स्थिति पर काबू पा लिया है और उसे ठीक कर दिया है...उड़ानें अब सामान्य रूप से चल रही हैं।"