स्पाइसजेट के सीसीओ व सीओओ के इस्तीफा देने की रिपोर्ट्स के बाद 9% टूटे कंपनी के शेयर
स्पाइसजेट की सीसीओ शिल्पा भाटिया और सीओओ अरुण कश्यप के अपने पद से इस्तीफा दिए जाने की रिपोर्ट्स के बाद कंपनी के शेयर मंगलवार को कारोबार के दौरान 9% से अधिक टूटे। स्पाइसजेट ने कहा, "कंपनी में रणनीतिक बदलावों के तहत सीसीओ समेत कमर्शियल टीम के कई सदस्यों ने तत्काल रूप से कंपनी को छोड़ दिया है।"