स्पाइसजेट ने विंडशील्ड टूटने और डीजीसीए के औचक निरीक्षण की खबरों का किया खंडन
स्पाइसजेट ने उन खबरों का खंडन किया है जिनमें दावा किया गया था कि चेन्नई से उड़ान भरते ही कंपनी के एक विमान की विंडशील्ड टूट गई जबकि एक अन्य उड़ान डीजीसीए के औचक निरीक्षण के कारण 6-घंटे लेट हुई। 9 जुलाई को डीजीसीए के औचक निरीक्षण के कारण स्पाइसजेट की मुंबई-श्रीनगर फ्लाइट के लेट होने की खबर आई थी।