स्पिन को कूल बनाने वाले सुपरस्टार नहीं रहे: शेन वॉर्न के निधन पर सहवाग
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने शेन वॉर्न के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया, "विश्वास नहीं कर सकता...महान स्पिनरों में से एक और स्पिन को कूल बनाने वाले सुपरस्टार शेन वॉर्न नहीं रहे।" उन्होंने कहा, "जीवन बहुत नाज़ुक है लेकिन इसे समझ पाना बहुत मुश्किल है...उनके परिवार, दोस्तों और दुनियाभर में मौजूद उनके फैन्स के प्रति मेरी संवेदना।"