स्पिनर माया का महिला टी20 चैलेंज में असामान्य गेंदबाज़ी ऐक्शन हुआ वायरल
महिला टी20 चैलेंज में सुपरनोवास के खिलाफ अपनी टीम के मैच के दौरान वेलॉसिटी की स्पिनर माया सोनवणे का असामान्य गेंदबाज़ी ऐक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कई फैन्स ने उनके ऐक्शन की तुलना पूर्व दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर पॉल ऐडम्स के ऐक्शन से की। एक फैन ने कमेंट किया, "वह योग और गेंदबाज़ी, दोनों एकसाथ कर रही हैं।"