स्पिनर्स की मदद से दबाव कैसे बनाए रखना है यह विराट से सीखा: रोहित
नागपुर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि उन्होंने विराट कोहली की कप्तानी से सीखा कि स्पिनर्स की मदद से दबाव कैसे बनाए रखना है। उन्होंने कहा, "विराट की कप्तानी में मैंने देखा कि...विकेट मिले ना मिले...वह दबाव डालते रहते थे ताकि विपक्षी टीम गलती करे।"