स्पीकर के पद के लिए अड़े रहें जेडीयू व टीडीपी: आदित्य ठाकरे
शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने केंद्र में नई सरकार के गठन से पहले 'X' पर लिखा है, "एनडीए के संभावित सहयोगी दलों (जेडीयू व टीडीपी) को विनम्र सुझाव है कि स्पीकर का पद हासिल करें।" उन्होंने आगे लिखा, "जैसे ही वे (बीजेपी) आपके साथ सरकार बनाएंगे, वादे तोड़ देंगे और आपकी पार्टियों को भी तोड़ने की कोशिश करेंगे।"