स्पुतनिक लाइट के तीसरे चरण के ट्रायल की मंज़ूरी के लिए डीसीजीआई को की गई सिफारिश

भारत के केंद्रीय औषधि प्राधिकरण के विशेषज्ञ पैनल ने डीसीजीआई को बतौर बूस्टर खुराक स्पुतनिक लाइट के तीसरे चरण के क्लिनिकल परीक्षण की मंज़ूरी देने के लिए सिफारिश की है। डीसीजीआई ने पिछले महीने नियामक प्रावधानों के अधीन भारत में आपातकालीन उपयोग के लिए सिंगल-डोज़ कोविड-19 वैक्सीन को मंज़ूरी दी थी। स्पुतनिक लाइट वैक्सीन को 29-देशों में मंज़ूरी मिली है।

Load More