स्पेन का मंत्रिमंडल फिलिस्तीन राष्ट्र को मान्यता देगा: पीएम पेड्रो सांचेज़

स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने कहा है कि उनके देश का मंत्रिमंडल मंगलवार को बैठक में फिलिस्तीन राष्ट्र को मान्यता देगा। सांचेज़ ने कहा, "यह एक ऐतिहासिक फैसला है जिसका लक्ष्य इज़रायल और फिलिस्तीन के लोगों की शांति स्थापित करने में मदद करना है।" उन्होंने कहा कि फिलिस्तीन राष्ट्र को मान्यता देने का निर्णय इज़रायल के खिलाफ नहीं है।

Load More