स्पेन की 17 वर्षीय राजकुमारी लियोनोर ने शुरू की 3 साल की मिलिट्री ट्रेनिंग

स्पेन की 17-वर्षीय राजकुमारी लियोनोर ने तीन साल की मिलिट्री ट्रेनिंग शुरू की है। वह गुरुवार को ज़रागोज़ा में आर्मी मिलिट्री अकैडमी पहुंचीं जहां वह एक साल बिताएंगी और फिर एक नेवी स्कूल और जनरल एयर अकैडमी में अपनी पढ़ाई पूरी करेंगी। लियोनोर स्पेन के सिंहासन की संभावित उत्तराधिकारी और देश के सशस्त्र बलों की भावी कमांडर-इन-चीफ मानी जाती हैं।

Load More