स्पेन की गैंगरेप पीड़िता के पति को ₹10 लाख देते समय अधिकारियों ने खिंचवाई तस्वीर, हुई आलोचना
भारतीय सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी कंवल जीत सिंह ढिल्लों ने गैंगरेप का शिकार बनी स्पेन की पर्यटक के पति को ₹10 लाख की आर्थिक सहायता देने के समय अधिकारियों द्वारा पीड़िता के पति के साथ तस्वीरें खिंचवाए जाने की आलोचना की है। ढिल्लों ने लिखा, "हम मानवीय गरिमा का सम्मान करना कब सीखेंगे? सबसे बेकार और असम्मानीय फोटो।"