स्पेन के कोर्ट ने बार्सिलोना ट्रांसफर किए जाने के धोखाधड़ी के मामले में नेमार को किया बरी
स्पेन के एक कोर्ट ने ब्राज़ीलियाई फॉरवर्ड नेमार को 2013 में उन्हें सैंटोस से बार्सिलोना ट्रांसफर किए जाने से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में बरी कर दिया है। ब्राज़ील की कंपनी डीआईएस ने आरोप लगाया था कि नेमार, उनके पिता व सैंटोस और बार्सिलोना के पूर्व प्रमुखों ने ट्रांसफर की राशि को जानबूझकर छिपाया ताकि उन्हें भुगतान न करना पड़ा।