स्पेन के चर्चों में चाकू मारने की घटना की हो रही है आतंकी लिंक की जांच, एक की हुई थी मौत
दक्षिणी स्पेन में बुधवार को दो चर्चों में हुई चाकू मारने की घटनाओं के आतंकी लिंक की जांच हो रही है। दरअसल, हमलावर ने धारदार हथियार से हमला कर कई लोगों को घायल कर दिया था जबकि एक शख्स की मौत हो गई थी। गौरतलब है, जिन चर्चों पर हमला हुआ वह एक दूसरे से करीब 300 मीटर दूर हैं।